18/08/2026

Dhanbad Times

सत्तारूढ़ दल के स्थानीय विधायक मथुरा महतो ने विधान परिषद में उठाई राजगंज को प्रखंड बनाने की मांग

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
225 Views

धनबाद टाइम्स : टुंडी के झामुमो विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने सोमवार को झारखंड विधान सभा में शून्यकाल के दौरान राजगंज को प्रखंड का दर्जा देने की मांग को उठाया। सरकार से यह मांग किया कि धनबाद जिला अंतर्गत टुंडी विधान सभा क्षेत्र में पड़ने वाले बाघमारा प्राखंड के धावाचिता, रंगुनी, राजगंज, फाटामहुल, नागरीकला दक्षिण, नगरीकला उत्तर, दलुडीह, गोविंदाडीह, बौआकला उत्तर, बौआकला दक्षिण, मोहलीडीह, बगदाहा, छोटानगरी, महेशपुर वन पंचायतों और निगम के वार्ड संख्या चार को मिलाकर राजगंज प्रखंड बनाया जाय। विधान सभा में उठे जनता की मांग से राजगंज क्षेत्र के लोगों को एक बार फिर उम्मीद जगी है। बता दें पिछले कई साल से राजगंज को प्रखंड का दर्जा देने की मांग उठती आ रही है।आंदोलन का भी सिलसिला जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!