21/08/2025

Dhanbad Times

महुदा के हाथुडीह बस्ती में जल यात्रा के साथ शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
57 Views

 

धनबाद : महुदा के हाथुडीह गांव स्थित हरि मन्दिर प्रांगण में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा सह महायज्ञ को लेकर गुरूवार को भव्य कलश जल यात्रा निकाली गयी। काफी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु गेरूआ वस्त्र धारन कर यात्रा में शामिल थे। यात्रा मन्दिर प्रांगण से शुरु होकर छ्त्रुटांड़, मुरलीडीह 7 नं. होते हुए दामोदर नदी के तट पर पहुँचा। आचार्यों के द्वारा पूजा-अर्चना कराया गया। जलभरण  के बाद यात्रा ग्राम भ्रमण के लिए निकला। मुरलीडीह सात नम्बर, छ्त्रुटांड़ होते हुए पुन: हाथुडीह हरि मन्दिर पहुंचा। यात्रा के दौरान दर्जनों भक्तगण जय श्रीराम के नारा लगाते हुए चल रहे थे। जल यात्रा के दौरान कई स्थानों पर श्रद्धालुओं की और से भक्तजनों को शरबत व पानी भी पिलाया गया। जल यात्रा मन्दिर प्रांगण पहुंचने के बाद उसी शुद्ध जल से आचार्यों ने यज्ञ मण्डप में पुजा शुरु किया। यजमान के रूप में देव नारायण सिंह उनकी पत्नी छाया देवी, प्रताप सिंह पत्नी रेणु देवी, परमेन्द्र सिंह पत्नी सरिता सिंह, प्रेमजीत सिंह पत्नी स्वीटी कुमारी, राजेन्द्र सिंह पत्नी चंपा देवी, बिनोद सिंह पत्नी बबिता देवी, धर्मजीत सिंह पत्नी नेहा कुमारी, शंकर दयाल सिंह पत्नी प्रिया कुमारी, छतीश सिंह पत्नी देवी, दिपक सिंह पत्नी राजकुमारी सिंह एवं चंदन सिंह पत्नी अर्चना देवी आदि थे। जल यात्रा में जिप अध्यक्ष शारदा सिंह, भाजपा नेता शेखर सिंह, शंकर राय, शत्रुघन सिंह, संजय सिंह भी शमील हुए। मुख्य आचार्य सहदेव पाण्डेय, उपचार्य चंडी प्रसाद पाण्डेय, वैदाचार्य पंडित धर्मेन्द्र पाण्डेय शास्त्री, राजेन्द्र पाण्डेय शास्त्री, बिभष पाण्डेय शास्त्री, नवीन पाण्डेय अष्टम ठाकुर के द्वारा मंत्रोचारण के साथ पुजा अर्चना शुरू किया। यज्ञ मंडप में आज कलश स्थापना के साथ मंडप पुजन, पंचांग पुजन, जलाधिवास, अन्नाधिवास, घृतधिवास व हवन किया गया। यज्ञ स्थल पर यज्ञाचर्यो के द्वारा मंत्रोचारण होने से क्षेत्र गुंजायमान हो रहा था। कलश यात्रा समाप्त होने के बाद सभी श्रद्धालुओं के बिच पंचामृत प्रसाद वितरण किया गया। संध्या में आरती होने के पश्चात रात्री में प्रवचन का कार्यक्रम किया जायेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के दुर्गा प्रसाद सिंह, प्रदीप सिंह, काली सिंह, उपेन्द्र नारायण सिंह, केदार सिंह, शेखर सिंह, बच्चू प्रसाद सिंह, लखन सिंह, प्रसादी सिंह, अशोक सिंह, ध्रुवेश्वर सिंह, संजीत सिंह, कैलाश सिंह, काशी राय, रिंकु सिंह, राजू सिंह, सुमित कुमार, रोहन कुमार, बिरेंद्र सिंह, टाईगर सिंह आदि ग्राम वासीयों का सराहनीय योगदान रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!