21/08/2025

Dhanbad Times

बाघमारा में ब्राह्मण कल्याण मंच ने मनाई भगवान परशुराम जयंती, समाज को दिया एकता का संदेश

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
53 Views


बाघमारा: भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर बाघमारा के घोराठी स्थित मन्दिर प्रांगण में ब्राह्मण कल्याण मंच द्वारा विशेष आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के लोगों ने भगवान परशुराम के अदम्य साहस, वीरता और पराक्रम को याद किया।
कहा परशुराम जी को भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है। उन्हें चिरंजीवी माना जाता है अर्थात अमर हैं और आज भी जीवित हैं। पूजन हवन के बाद आरती की गयी। उनके तश्वीर पर पुष्प अर्पित करने के बाद प्रसाद वितरण किया गया। विभिन्न जगहों से आये समाज के लोगों ने कहा कि बाबा परशुराम ब्राह्मण समाज के भगवान है। उनका शस्त्र एक फरसा था, जो महादेव द्वारा उन्हें वरदान में मिला था। वक्ताओं ने उनकी वीरता व पराक्रम के वृतांत पर विस्तार से जानकारी देते हुवे कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव सभी जाति व धर्म का मार्गदर्शन कर प्रदेश और देश को दिशा दी है। जब भी देश को जरूरत पड़ी, ब्राह्मणों ने कुर्बानी दी है। वक्ताओं ने एकता पर जोर दिया। समाज के कमजोर वर्ग के बच्चों को पढ़ाई में जरूरत पड़ने पर मदद की बात कही गयी। अध्यक्षता अरविंद कुमार पांडे और संचालन सत्येन्द्र पांडेय कर रहे थे। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के महामंत्री एके झा, मंच के अध्यक्ष अरविंद दुबे, श्रीराम दूबे, तेजप्रकाश पाण्डेय, जेके झा, रवीन्द्र कुमार पांडेय, विजय शर्मा, अशोक मिश्रा, जितेंद्र दूबे, सत्यनारायण पांडेय, परशुराम पाण्डेय, उत्तम कुमार पाण्डेय, रामकुमार पाण्डेय, संजय कुमार पाण्डेय, पोरेश चौबे, सुमन पाण्डेय, निरंजन पाण्डेय, अजीत पाण्डेय, रामाकांत पाण्डेय, नर्मदेश्वर पाण्डेय, शयामाकांत पाण्डेय, नरेश पाण्डेय, अनुज पाण्डेय, अविनाश दूबे आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!