11/11/2026

Dhanbad Times

मारवाड़ी समाज के युवा कतरास से श्याम मंदिर झरिया के लिए पैदल पहुंचे

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
266 Views

धनबाद: एकादशी के उपलक्ष्य में गुरुवार को कतरास मारवाड़ी समाज के युवाओं का एक जत्था कतरास से श्याम मंदिर झरिया धाम के लिए पैदल रवाना हुआ। श्रद्धालुओं का यह जत्था भक्ति भाव से सराबोर था। जयकारे की उदघोष पूरा माहौल गुंजायमान हो रहा था। सभी के हाथों में बाबा को निसान था। आगे आगे श्याम बाबा का फूलों से सजा रथ था। जिस पर बाबा की तस्वीर को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। सुबह में कतरास शहर के राणी सती दादी मंदिर में विजय कुमार पांडेय, श्रीनिवास ओझा के द्वारा विधि विधान के साथ निसान का पूजन कराया गया। उसके बाद अंगारपथरा, सिजुआ मोड़, लोयाबाद,करकेंद, केंदुआ होते हुए सभी झरिया धाम पहुंचे। जहां श्याम बाबा का दर्शन कर बाबा को निसान चढ़ाकर लौट आए। यह परंपरा करीब पांच वर्षों से चला आ रहा है। जिसमें भगवती सोनी, दिनेश भुवालिका, शिवम सोनी, प्रणव राजगढ़िया, नारायण खंडेलवाल, संजय चौधरी, दीपक संघई, आयुष अग्रवाल, नरेश अग्रवाल आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!