23/11/2025

Dhanbad Times

बाघमारा में नारी शक्ति ट्रस्ट के तत्वावधान में महिलाओं ने रैली निकाल कर सुशिक्षित समाज की संरचना पर दिया जोर

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
161 Views

धनबाद: रविवार को बाघमारा प्रखण्ड के निचितपुर दो पंचायत में नारी शक्ति ट्रस्ट के तत्वावधान में महिलाओं ने रैली निकाल कर सुशिक्षित समाज की संरचना पर जोर दिया। सामाजिक बुराई और कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद किया। नशा व जुआ जैसी गलत लत के बहिष्कार का संदेश दिया। बाल विवाह बंद करो, बच्चों को भेजो स्कूल नहीं तो होगी भारी भूल, हम सबने ठाना है नशामुक्त गांव बनाना है, शुरु करो शिक्षा का अभियान जो लाये जीवन में अभिमान, लिंग परीक्षण बंद करो, हम सबकी है यही पुकार नशा जुआ का हो बहिष्कार आदि नारा लगाते हुए गांव का भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया। ट्रस्ट की अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि शिक्षित समाज का निर्माण व महिला उत्थान को लेकर ट्रस्ट का गठन किया गया है। ट्रस्ट का उद्देश्य समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर शिक्षित व स्वच्छ समाज का निर्माण करना है। रैली में सचिव रीना देवी, पुष्पा देवी, सुमंती देवी, रेखा देवी, सावित्री देवी, गुड्डी कुमारी, सोनिया देवी, पिंकी देवी, कौशल्या देवी, बिंदु देवी, सुमित्रा देवी, अनिता देवी, मीना देवी आदि शामिल थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!