23/11/2025

Dhanbad Times

कतरास में सांसद ढुलू महतो एवं विधायक शत्रुघ्न महतो के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे ‘सैनिक जिंदाबाद’ और ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
125 Views


धनबाद: ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम के सम्मान में और आमलोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के उदेश्य से रविवार शाम भाजपा के द्वारा कतरास में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। धनबाद के सांसद ढुलू महतो एवं बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के नेतृत्व में सिनेमा रोड स्थित पेट्रोल पम्प से तिरंगा यात्रा निकाली गयी। काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, हर वर्ग के स्थानीय नागरीक, महिलाएं व युवा हाथों में तिरंगा लिये हुवे यात्रा में शामिल थे, जो भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद व सौनिकों के सम्मान में नारे लगाते चल रहे थे।
पूर्व सैनिक, ब्रह्मकुमारी संस्था, आरएसएस, गायत्री परिवार सहित कई सामाजिक व व्यवसायिक संगठनों के लोग शामिल थे। सिख समाज की ओर से शर्बत कीव्यवस्था की गयी थी। राणी सती दादी जी के मन्दिर के समक्ष यात्रा पर पुष्प वर्षा की गयी। यात्रा मुख्य मार्ग से भ्रमण करते हुवे कतरी नदी स्थित सूर्य मन्दिर प्रांगण पहुंची। जहां सांसद ढुलू महतो एवं विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि यह यात्रा भारतीय सेना के सम्मान में निकाली जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में भारतीय सेना के बहादुर सैनिकों ने जिस साहस, निष्ठा के साथ ऑपरेशन सिंदूर को सफलता पूर्वक अंजाम दिया, वह काबिल ए तारीफ है। पूरे देश व प्रदेश में सेना के पराक्रम की चर्चा है। यह यात्रा निकाल कर सेना के पराक्रम को प्रणाम किया जा रहा है। उन्होंने आमजन को आश्वस्त करते हुवे कहा कि किसी के सम्मान में आंच नही आने देंगे। यात्रा में भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मिश्र, महेश पासवान, राकेश यादव उर्फ चुन्ना, प्रकाश राम गुप्ता, विनायक गुप्ता
प्रिंस शर्मा, बबलू बनर्जी, मनोज गुप्ता, राजू सरदार, अनिल अग्रवाल, राजेश स्वर्णकार, सरोज विश्व कर्मा बशिष्ट चौहान, सुरेश केडिया, दीपक अग्रवाल, रघु हजारी, मुकेश झा आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!