23/11/2025

Dhanbad Times

धनबाद पुलिस ने अंतर्राजीय आपराधिक गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर लूट की योजना को किया विफल। पिस्टल, कारतूस व मोटर साइकिल जप्त। पुरुलिया जेल में बंद है गिरोह का संचालनकर्ता

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
92 Views

धनबाद:  वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली सूचना के आलोक में पुलिस उपाधीक्षक (विधि व्यवस्था) एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंदरी के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल ने माईक्रो फाईनेंन्स कंपनी में प्रवेश करने के पूर्व चार अपराधकर्मियों को अवैध पिस्टल, कट्टा, गोली एवं चोरी की मोटरसाईकिल के साथ पकङ लिया। पकडे गये अपराधकर्मियों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया गया कि ये पुरुलिया जेल में बंद गुड्डु उर्फ ओम प्रकाश प्रसाद के निर्देशानुसार बैंकमोड थाना क्षेत्र के एक माईक्रो फाईनेंन्स कंपनी में डकैती करने आये थे। माईक्रो फाईनेंन्स कंपनी में डकैती हेतु घूसने के पूर्व ही छापामारी दल के द्वारा घेराबंदी कर सभी अपराधकर्मियों को पकङ लिया गया। धनबाद पुलिस की तत्परता एवं त्वरित कार्रवाई से डकैती की योजना को विफल कर दिया गया। इस संबंध में बैंकमोङ थाना में मामला दर्ज कर अग्रतर अनुसंधान कर रही है। मालूम हो है कि इसी गिरोह के अन्य तीन अपराधकर्मी बिहार में यहाँ की घटना में शामिल होने के लिए आने क्रम में बिहार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। इस गिरोह के द्वारा पूर्व में भी कई बैंक डकैती आभूषण दुकान में डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है। जिसमें सबसे महत्वपुर्ण पुरुलिया जिले में अगस्त 2023 में सेनको गोल्ड आभुषण दुकान में 8 करोङ रुपए मुल्य के आभूषणों की डकैती की गयी है। इस कांड में इस गिरोह का सरगना गुड्डु उर्फ ओम प्रकाश प्रसाद वर्तमान में पुरुलिया जेल में बंद है तथा दुसरा सबसे महत्वपुर्ण व्यक्ति करमजीत सिंह सिद्ध है जो वर्तमान में यहाँ गिरफ्तार हुआ है। ——- अपराधियों के पास से बरामद सामान की विविरणी——–
पिस्टल – 01 अदद, जिंदा गोली 9 Mм – 02 अदद,  देशी कट्टा – 01 अदद. जिंदा गोली 0.305 – 04 अदद, मोटरसाईकिल – 2,स्मार्टफोन मोबाईल – 03,
——–
गिरफ्तार अपराधकर्मियों के नाम और ठिकाने ——
प्रकाश कुमार उम्र- 28 वर्ष, पे० जय प्रकाश सिंह, सा० आरा तडी मोहल्ला, थाना नगर थाना, जिला आरा (भोजपुर)
ऋषभ उर्फ लोकेश, उम्र 26 वर्ष, पे०- रुपेश कुमार सा०- न्यु स्टाप क्वाटर, पी०एम०सी०एच०, नियर दरंभगा हाउस, थाना- पीरबहोर, जिला पटना, वर्तमान पता- कुशवाहा कालोनी, लोहा फैक्ट्री के बगल में, थाना- बायपास, जिला – पटना, 3. करमजीत सिंह सिद्ध उम्र- 55 वर्ष, पे०- स्व० विचित्र सिंह सिद्ध, सा०- सी0डी0 06 साउथ कालोनी , चासनाला, थाना पाथरडीह, जिला धनबाद, 4. अरमान अंसारी, उम्र- 22 वर्ष, पे०- राजु अंसारी उर्फ मछली वाला, सा०- बरारी शराफतपुर बागडिगी बस्ती थाना जोरापोखर, जिला धनबाद
——
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी—-

1. नौशाद आलम, पुलिस उपाधीक्षक (वि०- व्यवस्था) धनबाद

2. आशुतोष कुमार सत्यम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिंदरी

03. प्रवीण कुमार, पु०नि० सह थाना प्रभारी, बैंकमोङ थाना

04. पु०अ०नि० रवि कुमार, थाना प्रभारी, पुर्वी टुंडी

05. पु०अ०नि० अभिनव कुमार, प्रभारी भुली ओ०पी०

06. पु०अ०नि० पीकु प्रसाद, प्रभारी लोदना ओ०पी०

07. पु०अ०नि० पवन कुमार, प्रभारी जोगता थाना

08. पु०अ०नि० आशीष भारती, प्रभारी भौरा थाना

09. पु०अ०नि० अभय कुमार, बैंकमोङ थाना

10. पु०अ०नि० सुमन सौरभ, बैंकमोड थाना

11. पु०अ०नि० राजेश कुमार, बैंकमोङ थाना

12. पु०अ०नि० रंजीत कच्छप, बैंकमोङ थाना

13. पु०अ०नि० पवन कुमार दास, बैंकमोड थाना

14. स०अ०नि० दिनेश कुमार, बैंकमोड थाना

15. स०अ०नि० गुड्डु कुमार, बैंकमोङ थाना एवं थाना सशस्त्र ब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!