12/11/2026

Dhanbad Times

चिटाहीधाम स्थित रामराज मंदिर परिसर में पौधरोपण कर दिया हरियाली का संदेश

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
197 Views

धनबाद; विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आर्यादेव समर्पण सेवा फाउंडेशन द्वारा रामराज मंदिर चिटाहीधाम परिसर में पौधरोपण किया गया। इस मुख्य अतिथि खुशवंत कुमार ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। फाउंडेशन के सचिव रमेश महतो की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में मंदिर कमिटी के सदस्य राहुल महतो, अजय महतो विकास तथा सुरज भी सक्रिय रूप से शामिल हुए। सभी ने मिलकर मंदिर परिसर में विविध प्रजातियों के पौधे लगाए और पर्यावरण की सुरक्षा हेतु लोगों को जागरूक किया। खुशवंत कुमार ने कहा धरती को हरा-भरा रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वृक्ष हमारे जीवन के रक्षक हैं, इनका संरक्षण ही भविष्य की सुरक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!