11/11/2026

Dhanbad Times

बीसीसीएल: ब्लॉक दो क्षेत्र में 30-टन भार क्षमता वाली क्रेन का लोकार्पण —

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
235 Views

इसके माध्यम से उपकरणों के मेंटेनेंस, लोडिंग- अनलोडिंग कार्यों में आयेगी तेज़ी – जी.सी. साहा, महाप्रबन्धक

धनबाद : बीसीसीएल के ब्लॉक-दो क्षेत्र में 30 टन भार क्षमता वाली आधुनिक क्रेन का लोकार्पण किया गया। इसकी कीमत डेढ़ करोड़ से अधिक बताई जाती है। क्षेत्र के
महाप्रबंधक जी. सी. शाहा ने बताया कि इस नई मशीन के आने से खनन कार्यों में दक्षता और सुरक्षा में वृद्धि होगी। इसके माध्यम से उपकरणों के मेंटेनेंस, लोडिंग- अनलोडिंग कार्यों को तेज़ी और सटीकता से अंजाम दिया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यह क्रेन उत्पादन क्षमता को बढ़ाने में सहायक होगी और श्रमिकों के कार्य प्रक्रिया को अधिक सुगम बनाएगी। अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस नए उपकरण के आगमन को सकारात्मक बदलाव के रूप में देखा, जिससे भविष्य में कार्यकुशलता में सुधार होने की उम्मीद है। अवर प्रबन्धक कुमार रंजीव, क्षेत्रीय प्रबन्धक उत्खनन आर के सिन्हा, प्रबन्धक रणविजय सिंह, क्षेत्रीय यंत्रिकी एवं विद्युत अभियन्ता आलोक कुमार के अलावा कई अधिकारी और कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!