18/08/2026

Dhanbad Times

बीसीसीएल; ब्लॉक-2 क्षेत्र में भविष्य निधि एवं पेंशन पर समन्वय बैठक: कोल कर्मियों के हितों पर विस्तृत चर्चा

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
187 Views

धनबाद: बीसीसीएल की अनुषंगी इकाई ब्लॉक-2 क्षेत्र में कोल कर्मियों के भविष्य निधि एवं पेंशन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यालय से अभिषेक राय (प्रबंधक – मानव संसाधन) श्रीमती अर्चना (प्रबंधक – मानव संसाधन) पहुंचे थे। भविष्य निधि से जुड़े लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कोल कर्मियों के सेवानिवृत्ति से पूर्व भविष्य निधि और पेंशन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई। मुख्यालय टीम ने आवश्यक सुधारों और प्रक्रियाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के सुझाव भी दिए। बैठक में ब्लॉक-2 क्षेत्र की ओर से अनिल कुमार क्षेत्रीय प्रबंधक ( मानव संसाधन), अजय सिंह यादव उप-प्रबंधक, विकास कुमार सहायक प्रबंधक, लिपिक संजय पांडेय और मुन्ना शर्मा सहित अन्य कर्मी मौजूद थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य कोल कर्मियों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा उनके पेंशन और भविष्य निधि से जुड़े मुद्दों के समाधान को गति प्रदान करना था। इससे संबंधित लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!