18/08/2026

Dhanbad Times

बेनीडीह में ऑडियो-विजुअल से सुरक्षा का संदेश, कर्मियों को मिली नई प्रेरणा

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
176 Views

धनबाद: एबीओसीपी माइंस के एएमपीएल कैंप में न्यू बेनिडीह में कार्यरत कर्मचारियों के लिए ऑडियो विजुअल सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का प्रस्तुति किया गया। आईएसओ के नोडल अधिकारी ए. यादव, आर पी सिंह, सुरेश प्रजापति क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी एस एस पी सिंह, सुरक्षा पदाधिकारी बप्पा नंदी, आउट सोर्सिंग प्रतिनिधि उपस्थित हुये। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों के बीच सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा देना तथा दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा संबंधी व्यवहारों को सुदृढ़ करना रहा। ऑडियो-विजुअल सामग्री के माध्यम से शिक्षाप्रद और प्रभावी संदेशों को प्रस्तुत किया गया, जिससे सभी कर्मचारियों को सकारात्मक प्रेरणा मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!