11/11/2026

Dhanbad Times

ब्लॉक दो क्षेत्र की अच्छी पहल: चित्रकला एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता के जरिये स्वच्छता एवं जल संरक्षण का संदेश

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
190 Views

धनबाद: स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत ब्लॉक दो क्षेत्र द्वारा स्थानीय विद्यालयों में स्वच्छता संबंधी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नेहरू नगर बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं के बीच चित्रकला एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता दो श्रेणियों में संपन्न हुई।
प्रथम से पाँचवीं कक्षा तथा छठी से दसवीं कक्षा की छात्राओं ने भाग लिया। 102 छात्राओं ने सहभागिता दर्ज की। चित्रकला प्रतियोगिता का विषय था “घटाओ, पुनः उपयोग करो, पुनर्चक्रण करो, जबकि पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का विषय रखा गया “जल संरक्षण । सभी प्रतिभागी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता के संदेश को सृजनात्मक रूप से प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!