11/11/2026

Dhanbad Times

कतरास स्थित राणीसती दादी मंदिर समाज भवन प्रांगण में उत्साह के साथ किया रक्तदान

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
172 Views

धनबाद: मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा पचगढ़ी बाजार कतरास स्थित राणीसती दादी मंदिर समाज भवन प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 40 से ज्यादा रक्तवीरों ने रक्तदान किया। जागो सामाजिक संस्था के राकेश रंजन उर्फ चुन्ना यादव रक्तदान किया। चिकित्सक डॉ विश्वनाथ चौधरी ने उन्हें स्मृति चिन्ह, सम्मानपत्र और पौधा देकर उन्हें सम्मानित किया। डॉ चौधरी ने कहा कि आप जैसे युवाओं पर समाज को गर्व है। चुन्ना यादव ने माड़वाड़ी युवा मंच के द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। युवा मंच के अध्यक्ष मणि शर्मा, सचिव उमंग चौधरी, पीयूष साह, राजेश केडिया, प्रदीप सोनी, सुनील चौधरी, पप्पू राजगढ़िया, कर्ण अग्रवाल, नरेश शर्मा, भोलू केडिया, बुलबुल राजगढ़िया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!