07/07/2025

Dhanbad Times

कतरास में जल यात्रा के साथ माँ कामाख्या चंडी महायज्ञ आरंभ

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
15 Views

धनबाद, ( कतरास ): कतरास में मां कामाख्या चंडी महायज्ञ के निमित गुरुवार को नर्मदेश्वर मंदिर से विशाल जल यात्रा निकाली गयी। छोटे बड़े हजारों महिला पुरुष इस दिव्य यात्रा में भाग लेकर पुण्य के भागी बने। मुख्य मार्ग से सूर्यमंदिर होते हुए दुर्गा पूजा मैदान केशलपुर रोड तक पहुंचे, जहां पर नौ दिवसीय महायज्ञ आयोजित कि गयी है। कन्या एवं महिलाएं सिर पर कलश लिए, कौशल प्रदर्शित करती करती किशोरियों का दल, ढोल बाजा से निकलते धुन पर थिरकते लोग और राधा – कृष्ण की लीला ने पूरे कतरास का माहौल आध्यात्मिक बना दिया। सभी समाज के हजारों महिला पुरुष, जगह- जगह खड़े हो यात्रा का अभि वादन करते नजर आये। माहुरी वैश्य मंडल एवं सूर्य मन्दिर समिति, सालासर बाला जी मन्दिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध जल, बिस्कुट आदि की व्यवस्था की गयी थी। माथे पर कलश और भक्ति भरे पदचापों ने सम्पूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया। ढोल-नगाड़ों, शंखध्वनि और जयघोष के बीच श्रद्धालुओं में उत्साह देखते ही बनती थी। स्थानीय लोगों का कहना था कि कतरास में यह पहला अवसर है, जब ऐसा अलौकिक महायज्ञ संपन्न हो रहा है, जो सनातन धर्म की एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक बनेगा। मुख्य पंडित राज बिहारी शर्मा ने कहा कि यह यज्ञ धर्म, आस्था और संस्कृति का सेतु बनकर समाज को एकसूत्र में पिरोने का कार्य करेगा। महायज्ञ 26 जून से शुरू होकर 4 जुलाई को विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगा। शुक्रवार को वेदीपूजन, हवन और चंडी पाठ होगा। इसके बाद से संगीतमय प्रवचन, धार्मिक और वैदिक अनुष्ठान की श्रृंखला चलेगी। पंडितों की टीम में राज बिहारी शर्मा, पवन पाठक, पप्पू पंडित आदि शामिल थे। विधायक शत्रुघ्न महतो सहित अनेकों गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और श्रद्धालु थे, जिन्होंने मां चंडी से आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। यात्रा में दीपक शर्मा, पिंटू शर्मा, प्रिंस गुप्ता, श्यमकांत गुप्ता नीरज गुप्ता, अजय साव, महेश पासवान, मनोज गुप्ता, भरत शर्मा, ललित साव, प्रकाश राम गुप्ता, चुनचुन गुप्ता, बिनय केशरी, बबलू विश्वकर्मा, पप्पू गुप्ता, नवीन गुप्ता, संजय गुप्ता, राजेश बासन, संजय भगत, बेबी देवी, वीणा देवी, किरण देवी, ममता देवी, कृति कुमारी, संजना कुमारी समेत हजारों श्रद्धालु शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!