07/07/2025

Dhanbad Times

धनबाद को 380 करोड़ रुपये की आधारभूत संरचना परियोजनाओं की सौगात

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
11 Views

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी ने किया लोकार्पण, सांसद ढुलू महतो का प्रयास लाया रंग

धनबाद: धनबाद लोकसभा क्षेत्र के लिए बिते गुरुवार का दिन ऐतिहासिक रहा, जब क्षेत्र को कुल 380 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की सौगात मिली। इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जी द्वारा रांची में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। ये परियोजनाएं सांसद ढुलू महतो के निरंतर प्रयासों एवं मांग के फलस्वरूप स्वीकृत की गई हैं, जिनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित शामिल हैं भौरा-मानपुर के बीच दामोदर नदी पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कार्य (लगभग ₹190 करोड़), भौरा रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य (लगभग ₹95 करोड़), मुर्गातल से मानपुर तक टू-लेन पेव्ड शोल्डर सड़क का चौड़ीकरण कार्य (लगभग ₹95 करोड़)। इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से धनबाद एवं बोकारो जिलों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी, ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी तथा आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को नई गति प्राप्त होगी।इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन को साकार करने हेतु झारखंड के हर कोने में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पहुँचाना केंद्र सरकार की प्राथमिकता है। यह विकास कार्य झारखंड की अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी को नई मजबूती देंगे। सांसद ढुलू महतो ने क्षेत्रवासियों की ओर से केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा यह सौगात केवल सड़क या पुल नहीं, बल्कि धनबाद के विकास की नई रेखा है। इससे क्षेत्र को औद्योगिक, सामाजिक और नागरिक सुविधाओं के स्तर पर नई दिशा मिलेगी। केंद्र सरकार के प्रति जनता की आस्था और मजबूत होगी। सांसद ने कहा कि इन परियोजनाओं का कार्य जल्द ही प्रारंभ होगा और तय समयसीमा में पूर्ण कर धनबाद को नई ऊंचाई तक पहुँचाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!