18/08/2026

Dhanbad Times

सेवा के 25 साल: कमल सेवा संस्थान का रजत जयंती समारोह

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
187 Views

धनबाद:  सेवा परमो धर्म की भावना के तहत कमल सेवा संस्थान सुल्तानगंज – बाँका रोड पर लगातार पच्चीस वर्षों से काँवरियों की सेवा कर रहा है। संस्थान के रजत जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शिवानी झा, समाज सेवी विजय कुमार झा एवं गौतम मंडल सहित अन्य को मोमेंटो व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। संस्थापक अध्यक्ष रवि सिन्हा सहित पूरी टीम की सराहना करते हुवे समाजसेवी व पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय कुमार झा ने कहा, “काँवरियों के प्रति समर्पण ही शिव की सच्ची भक्ति है।” उन्होंने संस्थान के समर्पित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सेवाकार्य की सराहना की। कार्यक्रम का मुख्य विषय रहा—“सेवा के 25 साल: बेमिसाल”, जिसमें सभी अतिथियों को सम्मानित कर संस्थान की समाज सेवा परंपरा को एक नई ऊँचाई दी गई। संस्थान के रंजय कुमार सिंह सहित कई मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!