17/08/2026

Dhanbad Times

लायंस क्लब बाघमारा टीम ने JPSC में 16 वां स्थान प्राप्त करने वाली घोराठी निवासी स्वीटी सुमन को सम्मानित किया

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
228 Views

बाघमारा: लायंस क्लब बाघमारा के द्वारा JPSC में 16 वां स्थान प्राप्त करने वाली घोराठी निवासी शिवनाथ शर्मा की पुत्री स्वीटी सुमन को सम्मानित किया गया। स्वीटी की मां को पूर्व जोन चेयरपर्सन मिथिलेश कुमार के द्वारा शॉल सुपुर्द किया गया। पूर्व अध्यक्ष लायन शशि महथा के द्वारा शिवनाथ शर्मा को शॉल ओढ़कर सम्मानित किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष लायन डॉ मुकेश कुमार राय एवं पूर्व अध्यक्ष लायन सुभाष वर्णवाल के द्वारा स्वीटी सुमन को शॉल ओढ़कर एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।  लायंस सदस्यों के द्वारा स्वीटी एवं उनके माता पिता को शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!