18/08/2026

Dhanbad Times

लायंस क्लब बाघमारा सेन्टेनियल का सराहनीय कदम: सहियाओं को दी छाते

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
290 Views

बाघमारा; 31 जुलाई: वन डिस्ट्रिक्ट वन एक्टीविटी के अंतर्गत श्री ठाकुर नर्सिंग होम, मुराईडीह में लायंस क्लब बाघमारा सेन्टेनियल द्वारा 75 सहियाओं को छाते वितरित किए गए। बरसात के मौसम को ध्यान में रखकर आयोजित इस सामाजिक सरोकार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि CHC प्रभारी लायन श्रीनाथ एवं विशिष्ठ अतिथि डॉक्टर ज्योति लाल उपस्थित थे। सभी सहिया बहनों ने क्लब की पहल की प्रशंसा की।

कार्यक्रम के संयुक्त स्पॉन्सर रहे:
– लायन शशिकांत शरण
– लायन सुनीता कुमारी
– लायन लालचंद्र ठाकुर
– लायन कालीचरण पाल

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन शशिकांत शरण, तत्काल पूर्व अध्यक्ष लायन लक्ष्मण रवानी, पूर्व अध्यक्ष लायन सुनील कुमार सिंह सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन शशिकांत शरण ने की एवं संचालन लायन गोपाल सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!