11/11/2026

Dhanbad Times

तेलमच्चो (महुदा) से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुवा श्रद्धालुओं का जत्था

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
362 Views

धनबाद: महुदा क्षेत्र के तेलमच्चो पंचायत से गुरुवार को श्रद्धालुओं का एक जत्था बाबा अमरनाथ की साहसिक यात्रा के लिए रवाना हुआ। सावन के पवित्र माह में दर्जनों श्रद्धालु इस आध्यात्मिक यात्रा पर निकले, जिन्हें उनके परिवारजनों ने तिलक लगाकर भावभीनी विदाई दी। जत्थे में शामिल पैक्स प्रबंधक मानस मोहन सिंह ने बताया कि यह यात्रा लगभग एक सप्ताह पैदल चलकर बाबा बर्फानी के दर्शन के साथ संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा कठिन जरूर है, लेकिन श्रद्धा और जज्बे के साथ यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी। साथ ही आने वाली पीढ़ियों को इस तीर्थ यात्रा की महत्ता से अवगत कराना भी जरूरी है। जत्थे में मानस मोहन सिंह (पैक्स प्रबंधक),- बिनोंद कुमार महतो (पंसस), संतोष कुमार महतो, जितेन्द्र कुमार महतो, संजय कुमार महतो, धनंजय कुमार महतो, नवीन कुमार महतो, तालेश्वर महतो, नवीन कुमार साव, पिन्टु कुमार साव श्रद्धालु शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!