17/08/2026

Dhanbad Times

लायंस क्लब कतरास को सम्मानित किया गया, जमशेदपुर अधिवेशन में सेवा कार्यों की सराहना

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
168 Views

जमशेदपुर। लायंस इंटरनेशनल द्वारा आयोजित अधिवेशन सह पुरस्कार समारोह में लायंस क्लब कतरास की टीम को उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए तीन प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इनमें बेस्ट एक्टिविटी अवार्ड, एप्रिसिएशन अवार्ड और बेस्ट रिपोर्टिंग अवार्ड शामिल हैं। इन पुरस्कारों को लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322A की तत्कालीन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर श्रीमती सीमा बाजपेई ने सम्मानपूर्वक प्रदान किया। समारोह में लायंस क्लब कतरास की ओर से कुमार चंदन, विभूति सिंह, कृष्ण कन्हैया राय, मधुमाला सहित अन्य सदस्यों ने पुरस्कार ग्रहण किए। इस अवसर पर बिहार-झारखंड के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे, जिन्होंने क्लब की सामाजिक प्रतिबद्धता और सेवा भावना की सराहना की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!