18/08/2026

Dhanbad Times

रघुवर दास से शिष्टाचार भेंट: धनबाद की राजनीति और सम्मान समारोह पर चर्चा

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
177 Views

धनबाद: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय रघुवर दास जी से उनके जमशेदपुर स्थित आवास पर धनबाद जिला परिषद की चेयरमैन श्रीमती शारदा सिंह एवं धनबाद महानगर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष श्री शेखर सिंह ने औपचारिक शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान धनबाद की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। भेंट के दौरान श्रीमती शारदा सिंह ने रोटी बैंक यूथ क्लब, धनबाद द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह में भाग लेने हेतु माननीय रघुवर दास जी को औपचारिक आमंत्रण भी प्रदान किया। उन्होंने इस आयोजन की सामाजिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसे जनहित से जुड़ा एक प्रेरणादायक प्रयास बताया।
रघुवर दास ने इस आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि वे समारोह में अपनी उपस्थिति अवश्य दर्ज कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!