17/08/2026

Dhanbad Times

यादव स्पोर्टिंग क्लब तेतुलिया द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में मां तारा इलेवन बनी चैंपियन, रोहित यादव ने युवाओं को दी नई उड़ान की प्रेरणा”

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
272 Views

धनबाद: यादव स्पोर्टिंग क्लब तेतुलिया द्वारा आयोजित 6 दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में मां तारा इलेवन पुरुलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिरसा एफ.सी. धनबाद को 2-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि रहे रोहित यादव ने कहा कि खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य की नींव है। फुटबॉल जैसे खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और संघर्ष की ताकत पैदा करते हैं। आज खिलाड़ियों ने मैदान में अपना जज़्बा दिखाया है, वही आने वाले समय में जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे। मैं सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ और आशा करता हूँ कि यह खेल यात्रा उन्हें नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।मैदान में हजारों की संख्या में दर्शक जुटे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। पूर्व विधायक प्रत्याशी रोहित यादव ने विजेता टीम को ट्रॉफी और पुरस्कार वितरित किया। विशिष्ट अतिथि धर्माबांध थाना प्रभारी मनोज पांडे भी मौजूद रहे और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया था। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू दुबे,आयोजन समिति के अध्यक्ष रिषभ यादव सचिव सुबोध यादव, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार रोहन कुमार दीपक सिंह विशाल सिंह राजा सिंह शुभम सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!