17/08/2026

Dhanbad Times

बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल दिल्ली रवाना, दिल्ली रवाना हुआ

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
247 Views

कतरास: बाघमारा के क्षेत्रीय विकास को लेकर स्थानीय विधायक शत्रुघ्न महतो के नेतृत्व में मंगलवार को  मुखिया संघ का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना हुआ। यह प्रतिनिधिमंडल पंचायती राज मंत्री से मुलाकात कर बाघमारा क्षेत्र की आधारभूत संरचना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे। प्रतिनिधिमंडल में मुखिया संघ की अध्यक्ष श्रीमती रिंकू देवी, धनेश्वर महतो, समीर कुमार लाला उर्फ राजा लाला, नरेश गुप्ता, दिलीप विश्वकर्मा, फागु महतो, बॉबी महतो, कैलाश रवानी, आदर्श मिश्रा, संपत घोषाल, दिनेश प्रमाणिक, महेश पटवारी, महेश पासवान, हरी साव, संध्या देवी, शिल्पी देवी, सुनीता देवी, पिंकी देवी, संगीता घोषाल, गुड़िया देवी, मीना विश्वकर्मा और नंदनी कुमारी शामिल हैं। विधायक महतो ने रवाना होने से पूर्व कहा कि बाघमारा क्षेत्र की जनता को बेहतर परिवहन और आधारभूत सुविधाएं दिलाना हमारी प्राथमिकता है। हम दिल्ली जाकर अपनी बात मजबूती से रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!