17/08/2026

Dhanbad Times

सर्पदंश से महिला की मौत, अंचलाधिकारी ने परिजनों को दिया सहायता का भरोसा

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
161 Views

धनबाद : विगत दिनों शक्ति चौक के समीप आनंद सोरेन की पत्नी सुखी देवी को विषैले साँप ने काट लिया था। उन्हें तत्काल शहीद निर्मल महतो स्मारक चिकित्सा महाविद्यालय में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी  झामुमो के वरीय नेता रतिलाल टूडू ने बाघमारा के अंचलाधिकारी गिरिजा किस्कू को दी। मंगलवार कोअंचलाधिकारी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और परिजनों के आवेदन पर उचित सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान रतिलाल टुडू, बिनोद महतो, सुखदेव सोरेन, पानबाबु अंसारी, भूदेव टूडू, उमेश टूडू, रावण हंसदा सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!