15/01/2026

Dhanbad Times

कतरास में तीन दिवसीय भादो अमावस्या महोत्सव का शुभारंभ, शोभायात्रा: श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक एकता की जीवंत झांकी से माहौल आध्यात्मिक

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
110 Views

धनबाद: कतरास स्थित रानीसती दादी मंदिर परिसर में तीन दिवसीय भादो अमावस्या महोत्सव भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू
हुई। श्रद्धा और संस्कृति की जीवंत झांकी के साथ भगत सिंह चौक से यात्रा शुरू हुई। जिसमें दादी जी के जीवन प्रसंगों पर आधारित विविध झांकियाँ लोगों में धार्मिक चेतना का संचार कर रही थी। ढोल-नगाड़े और शंख की ध्वनि से पूरा शहर गूंजता रहा। मारवाड़ी समाज की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिरपर कलश लिए चल रही थी, जो श्रद्धा व गरिमा का प्रतीक बनीं। युवतियाँ दादी जी के प्रतीक निशान लेकर चल रही थीं, जो दादी जी के प्रति आस्था को दर्शा रही थीं। दादी जी के भक्त शहर का भ्रमण करते हुए रानी सती मंदिर पहुंचे। इस दौरान भक्त नाचते झूमते चल रहे थे। बनारस की अघोरी टीम ने अजगर के साथ शिव तांडव की प्रस्तुति किया। कोलकाता के कार्तिक गोरिला टीम ने मां काली, महाबली तथा वनमानुष की जीवंत प्रस्तुति पेश की। बोकारो के कान्हा रविराज की टीम ने राधा- कृष्ण की अनोखी प्रस्तुति दी। विश्वकर्मा कला केंद्र कतरास के गोल्डी ने गणेश, शिव पार्वती, मां दुर्गा की आकर्षक झांकी बनाई। अलग-अलग वाहनों में देवी देवताओं की झांकी रखी गई थी। रामगढ़ की ताशा पार्टी, सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह एवं अन्य स्कूल के छात्रों द्वारा बैंड बाजा बेहतरीन प्रस्तुति दी। पूरे शहर की सजावट देखते बन रही है।
पुष्पवर्षा से शोभायात्रा का स्वागतश्रद्धालुओं पर कई जगह पुष्प वारिश की गयी। लायंस क्लब कतरास, संकट मोचन मंदिर समिति के तत्वावधान में अलग-अलग जगहों पर पेयजल की व्यवस्था की गई थी। आचार्य अजय शर्मा एवं विजय पंडित ने मुख्य यजमान अमित सोनी व उनकी धर्मपत्नी श्वेता तथा सुमित खंडेलवाल आदि को पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कराई। इस आयोजन में मारवाड़ी युवा मंच, महिला समितिऔर वरिष्ठ नागरिक समूह ने मिलकर आयोजन को सफल बनाया। यात्रा में विधायक शत्रुघ्न महतो, जिप अध्यक्ष शारदा सिंह, मन्दिर समिति के अध्यक्ष डा. वीएन चौधरी, भगवती सोनी, सचिव राजेश केडिया, संयुक्त सचिव प्रदीप सोनी, भाजपा नेता शेखर सिंह, समाजसेवी व पूर्व विधायक प्रत्याशी रोहित यादव, महेश अग्रवाल, मणी शर्मा, सुनील चौधरी, सुभाष बंसल, पप्पू दुबे, दिनेश जेठवा, अनुराग राजगढ़िया, सूर्यदेव मिश्रा, महेश पासवान, रितेश दुबे, कृष्ण कन्हैया राय, प्रदीप गुप्ता, राजवीर सिंह, संजय अग्रवाल, डॉ स्वतंत्र कुमार, प्रभात मिश्रा, राकेश रंजन यादव, डा. मधुबाला, सुरेश शर्मा, राजकुमार अग्रवाल, अशोक खेतान, नीरज चौधरी, ममता अग्रवाल, कविता शर्मा, विजय चक्रवर्ती, पंकज सिन्हा, विभूति सिंह, शैलेश बर्मन, बबलू वर्मन, संजय भगत, मनोज अग्रवाल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!