15/01/2026

Dhanbad Times

सांसद ढुलू महतो व विधायक शत्रुघ्न महतो के नेतृत्व में बाघमारा मुखिया संघ ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात, 15वें वित्त आयोग की लंबित राशि भुगतान की मांग

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
102 Views

धनबाद: सांसद ढुलू महतो व स्थानीय विधायक शत्रुघ्न महतो के नेतृत्व में बाघमारा मुखिया संघ बुधवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय ग्रामीण एवं पंचायती राज राज्य मंत्री राजीव रंजन सिंह से उनके कार्यालय में मुलाकात किया। इस दौरान मुखिया संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक मांग पत्र भी सौंपा। पंचायत के बंद पड़े विकास कार्यो पर विचार-विमर्श किया गया। मुखिया संघ ने अपनी मांगों में लगभग एक वर्ष से लंबित 4 किस्त टाईड और 4 किस्त अनटाईड का भुगतान करने की मांग की गई। 15वें वित्त आयोग की राशि का भुगतान, पूरे झारखंड राज्य में त्रिस्तरीय पंचायती राज को 15वें वित्त आयोग की राशि नहीं दी गई है, जिस पर अतिशीघ्र संज्ञान लेने की मांग की गई। यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट अतिशिघ्र जारी करने हेतु विचार- विमर्श किया गया। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने आश्वासन दिया कि सितंबर माह में झारखंड सरकार के संबंधित विभागों के साथ बैठक कर इन सभी मांगों पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 15वें वित्त आयोग का भुगतान बहुत जल्द करने के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। मुखिया संघ के अध्यक्ष रिंकू देवी, समीर कुमार लाला, सुनिता देवी, संध्या देवी, संगीता घोषाल, महेश कुमार पटवारी, नन्दनी देवी, गुड़िया देवी, पिंकी देवी, शिल्पी देवी, फागु महतो, नरेश गुप्ता, रामेश्वर महतो, हरी साव, दिलिप विश्वकर्मा, दिनेश प्रमाणिक, सम्पद घोषाल, आदर कुमार मिश्रा, कैलाश रवानी व अन्य मुखिया आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!