23/11/2025

Dhanbad Times

महुदा मोड़ में राष्ट्रीय स्वयं सेवकों का पथ संचलन, भक्ति और अनुशासन का संदेश

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
151 Views

धनबाद: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर महुदा में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। शुरुआत प्रार्थना, संघ गीत और पुष्पांजलि से हुई। स्वयंसेवकों ने राष्ट्रभक्ति और अनुशासन का भावपूर्ण प्रदर्शन किया। पथ संचलन मछियारा चौक से प्रारंभ होकर महुदा बाजार होते हुए पुनः मछियारा चौक पर संपन्न हुआ। स्वयंसेवकों ने संघ के कार्यों, सिद्धांतों और नियमों पर चर्चा की तथा सामूहिक गीतों के माध्यम से भक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। जिला बौद्धिक प्रमुख डॉ. नरेंद्र कुमार राय ने संघ के उद्देश्य और पंच परिवर्तन के पांच प्रमुख विषय सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्य पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 27 सितम्बर 1925 को डॉ. हेडगेवार ने नागपुर में संघ की स्थापना की थी, और दशहरा का दिन अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक होने के कारण विशेष महत्व रखता है। जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने स्वयंसेवकों की राष्ट्रसेवा की भावना की सराहना करते हुए कहा, संघ के स्वयंसेवक राष्ट्रहित में अपने प्राणों की आहुति देने से कभी पीछे नहीं हटते। भारत माता की सेवा उनके लिए सर्वोपरि है। कार्यक्रम में शास्त्र पूजन, पथ संचलन और सामाजिक जागरूकता संदेशों के माध्यम से जनसमूह को प्रेरित किया गया। संचालन मुरारी प्रसाद ने किया। शम्भु महतो, हराधन पाण्डेय, छोटेलाल शर्मा, दीपक कुमार, शमाकांत गुप्ता, गुजर महतो, धुरन हरि, योगेंद्र सिंह, पर्मिंदर सिंह, प्रकाश वर्णवाल, शेखर सिंह, कार्तिक महतो, भागीरथ सिंह, विकास कुमार सिंह, रोशन सिंह, रवि वर्मा, मधुसूदन पाण्डेय, राजेश अग्रवाल, लखन लाल स्वर्णकार सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!