15/01/2026

Dhanbad Times

जमुनिया डैम पर जनता मजदूर संघ का वनभोज: विधायक रागिनी सिंह– पूर्व विधायक संजीव सिंह–जेबीसीसीआई सदस्य सिद्धार्थ गौतम संग सैकड़ों मजदूर, बाघमारा की राजनीति में नई करवट

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
86 Views

बाघमारा: जनता मजदूर संघ के द्वारा रविवार को जमुनिया नदी डैम पर वनभोज सह नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सैकड़ों मजदूरों की मौजूदगी और नेताओं का भव्य स्वागत इस आयोजन को ऐतिहासिक बना गया। समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण रहा झरिया विधायक रागिनी सिंह, पूर्व विधायक संजीव सिंह और संघ के महामंत्री सह जेबीसीसीआई सदस्य सिद्धार्थ गौतम का एक साथ मंच साझा करना।

विधायकरागिनी सिंह का संबोधन
विधायक रागिनी सिंह ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता मजदूर संघ हमेशा मजदूरों की आवाज को मजबूती से उठाता आया है और आगे भी यह संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए संगठित संघर्ष करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने आउटसोर्सिंग कंपनियों और बीसीसीएल प्रबंधन पर मजदूरों का हक़ मारने का आरोप लगाते हुए सुधार की आवश्यकता पर बल दिया।

संजीव सिंह ने मजदूर हित में मजबूती से लड़ाई जारी रखने का दिया संकेत
लंबे समय के बाद पूर्व विधायक संजीव सिंह बाघमारा में संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आये। मजदूरों और बाघमारा की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि “जहां भी जरूरत पड़ेगी, मैं हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ा रहूंगा।” उन्होंने क्षेत्र के विकास और मजदूर हितों की लड़ाई निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया। संजीव सिंह का यह वक्तव्य मजदूरों के बीच उत्साह का कारण बनी और राजनीतिक परिदृश्य में नई हलचल का संकेत देती है।

सिद्धार्थ गौतम ने कहा
जनता मजदूर संघ के महामंत्री और जेबीसीसीआई सदस्य सिद्धार्थ गौतम ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि “जनता मजदूर संघ मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्षरत रहेगा।” उनका संदेश संगठन की दिशा और भविष्य की रणनीति को स्पष्ट करता है कि मजदूरों के हितों की लड़ाई में कोई समझौता नहीं होगा। समारोह में केंद्रीय उपाध्यक्ष गोपाल मिश्रा, इंद्राशन यादव, विजय चौहान, संतोष कुमार सिंह, अखिलेश कुमार चौहान, नंद कुमार सिंह, जितेंद्र तिवारी, मंगल हेंब्रम, अमर पांडेय, अकलेश नोनिया, कृष्णा राउत, कटी दास, भरत राय, सुर्यबली साव, सुरेश महतो, राजेन्द्र नापित, परमेश्वर भुइयां, प्रकाश मंडल, जयनारायण चौहान, अशोक पांडेय सहित सैकड़ों श्रमिक नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!