15/01/2026

Dhanbad Times

धनबाद महानगर भाजपा अध्यक्ष श्रवण राय ने जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह से की शिष्टाचार मुलाकात, संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
108 Views

धनबाद: धनबाद महानगर भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह के आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर शारदा सिंह ने उन्हें जिला अध्यक्ष का दायित्व संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि श्री राय के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा जनसेवा एवं जनहित के कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी। मुलाकात के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सह भाजपा महानगर उपाध्यक्ष शेखर सिंह सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!