15/01/2026

Dhanbad Times

कतरास में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जन्मदिवस श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाया गया

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
72 Views

कतरास, 11 जनवरी 2026 : झारखंड मुक्ति मोर्चा बाघमारा प्रखंड समिति द्वारा रविवार को कतरास कार्यालय में झारखंड राज्य निर्माता एवं आंदोलनकारी, आदरणीय दिशोम गुरु स्वर्गीय श्री शिबू सोरेन जी का 82वाँ जन्मदिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुजी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पण से हुई। इस अवसर पर उनके संघर्षमय जीवन, आदिवासी–मूलवासी अधिकारों के लिए किए गए योगदान और सामाजिक न्याय के विचारों को याद किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने “जब तक सूरज चांद रहेगा, गुरु जी का नाम रहेगा” का नारा लगाकर वातावरण को गुंजायमान कर दिया। जन्मदिवस समारोह के बाद समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कुष्ठ अस्पताल, शक्ति चौक में मरीजों के बीच जाकर मकर संक्रांति के अवसर पर चूड़ा, गुड़, तिलकुट वितरण किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार रवानी, प्रखंड सचिव मनसाराम मुर्मू, प्रखंड कोषाध्यक्ष पंकज कुमार दिनकर, प्रखंड उपाध्यक्ष सुरेश महतो, प्रखंड सह सचिव टेकलाल गोप, वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रसाद राजा, कंचन महतो, प्रवीण लाला, मुन्ना सिद्दीकी, सज्जाद अंसारी, अताउल रहमान, होरिल रवानी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!