12/11/2026

Dhanbad Times

सलोनी की आत्मह्त्या का मामला:  इंसाफ के लिए भीम आर्मी ने निकाला कैंडल मार्च

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
213 Views

धनबाद : रामकनाली ओपी क्षेत्र में 16 वर्षीय सलोनी कुमारी की आत्महत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। एक जनवरी को बीच सड़क पर हुई मारपीट की घटना से आहत होकर सलोनी ने अपनी जान दे दी थी। इस घटना के विरोध में रविवार को भीम आर्मी के तत्वावधान में कतरास थाना चौक से कैंडल मार्च निकाला गया।कैंडल मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए गुहीबांध बस पड़ाव पहुँचा, जहाँ बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। मार्च में शामिल लोगों ने सलोनी को न्याय दिलाने और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने संजय कुमार महतो और उनकी पत्नी चाइना देवी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, लेकिन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा। कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। इनमें प्रदेश कोषाध्यक्ष खिरोधर दास, जिला प्रभारी संजय कुमार, जिला उपाध्यक्ष विकास भुइंया, जिला संरक्षक सुशील मास्टर, जिला महासचिव गोरीशंकर, पप्पू हाडी, संगठन सचिव गणेश बाउरी, प्रखण्ड अध्यक्ष भीम दास, प्रखण्ड महासचिव सुनील बाउरी, मोहित तुरी, सुप्रभात, अरुण अम्बेडकर, मुरली दास, अजय दास सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!