12/11/2026

Dhanbad Times

बाघमारा के सोनारडीह में बदमाशों ने शुभम यादव को घर में घुस कर मारी गोली, अपराधियों को पकड़ने की पुलिस कारवाई तेज

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
121 Views

धनबाद। कोयलांचल में एक बार फिर गोलियों की गड़गड़ाहट से दहशत फैल गई है। शुक्रवार देर शाम बाघमारा के सोनारडीह ओपी अंतर्गत बदमाशों ने शुभम यादव नामक युवक को निशाना बनाया। घटना उस वक्त हुई जब शुभम अपने घर में मौजूद थे। अपराधियों ने घर में घुसकर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चश्मदीदों और परिजनों के अनुसार, शुभम को सिर और पेट में गोलियां लगी हैं। वारदात के वक्त वह अपने बुजुर्ग दादा-दादी के साथ घर पर थे। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहे। आनन-फानन में घायल शुभम को धनबाद के अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही धनबाद के महापौर संजीव सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से शुभम के स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर इलाज के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि शुभम यादव हाल ही में जनता श्रमिक संघ से जुड़े थे और उन्हें मेयर का करीबी माना जा रहा है। सोनारडीह इलाके में इस घटना के दहशत का माहौल है। इधर घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, डीएसपी पुरुषोत्तम कुमार सिंह, कतरास थानेदार प्रवीण कुमार सहित कई थाना और ओपी प्रभारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, जांच टीम को शुभम के घर और आसपास के इलाके से चार खोखे मिले हैं, जो अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए गए हथियारों की ओर इशारा कर रहे है। बरामद खोखों से अंदेशा है कि हमलावरों ने 9mm के पिस्तौल का इस्तेमाल किया है। पुलिस की संयुक्त टीम क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों की जांच की। पुलिस का दावा है कि अपराधियों की जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। डीएसपी ने कहा कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। महापौर संजीव सिंह ने कहा कि सोनारडीह में हुई गोलीबारी की यह घटना कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। इधर सुरक्षा के कड़े इंतजाम:  सोनारडीह इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह के तनाव या विरोध प्रदर्शन को रोका जा सके। सोनारडीह में मौजूद ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने कहा कि घटना का कारण पुरानी रंजिश या कुछ अन्य कारण? हर बिंदु पर जांच कर ठोस कारवाई की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!