21/09/2026

Dhanbad Times

कतरास में सवर्ण समाज की महाबैठक: सामाजिक एकजुटता और युवाओं की भागीदारी से बदलाव का संकल्प, समिति गठित, अनुज सिंह अध्यक्ष, पिंटू महथा महामंत्री

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
177 Views

धनबाद। बदलते सामाजिक और समसामयिक परिवेश में कतरास फोरलेन स्थित मां तारा बैंक्वेट हॉल में एक महत्वपूर्ण आमसभा का आयोजन किया गया। ब्राह्मण, राजपूत, भूमिहार और कायस्थ (लाला) समाज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महाबैठक में चारों वर्गों के प्रबुद्ध नागरिकों, बुद्धिजीवियों और युवाओं ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस सभा का मुख्य उद्देश्य चारों समाजों के बीच आपसी समन्वय को बढ़ाना, सांगठनिक ढांचे को मजबूत करना और वर्तमान दौर में समाज के सामने खड़ी चुनौतियों पर सामूहिक रणनीति तैयार करना था। बैठक के दौरान वक्ताओं ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि आधुनिक समय में सामाजिक हितों की रक्षा और अधिकारों की प्राप्ति के लिए वैचारिक मतभेदों को भुलाकर एक मंच पर आना अनिवार्य हो गया है। वक्ताओं का मानना था कि जब चारों समाज एकजुट होकर कार्य करेंगे, तभी आने वाली पीढ़ी को एक सुरक्षित, सशक्त और समृद्ध भविष्य दिया जा सकेगा। सभा में मुख्य रूप से शिक्षा के प्रसार, युवाओं को सामाजिक गतिविधियों की मुख्यधारा से जोड़ने, आपसी समरसता को बढ़ावा देने और जनहित के मुद्दों पर मिलकर आवाज उठाने की बात कही गयी। साथ ही संगठन के विस्तार को गांव-गांव और हर मोहल्ले तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई गई, ताकि समाज का अंतिम व्यक्ति भी इस एकजुटता का हिस्सा बन सके। चारों वर्गों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति आपसी विश्वास और निरंतर सामूहिक प्रयासों में निहित है। इस वैचारिक मंथन के साथ ही संगठन को धरातल पर सक्रिय और सुचारू रूप से संचालित करने के लिए ‘बाघमारा कमेटी’ का गठन भी सर्वसम्मति से किया गया। इस नवनिर्वाचित समिति में रंजीत सिंह और मुकेश राय को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अनुज सिंह को अध्यक्ष, पिंटू महथा को महामंत्री, सुमन सिन्हा को कार्यकारी अध्यक्ष और चंदन मिश्रा को कोषाध्यक्ष चुना गया है। नव मनोनीत महासचिव पिंटू महथा ने एक बेहद महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल की। उन्होंने घोषणा की कि “सवर्ण समाज के ऐसे विद्यार्थी, जिनकी पढ़ाई आर्थिक तंगी या पैसे की कमी के कारण अधूरी रह जाती है, उन्हें आगे की शिक्षा के लिए पूरा सहयोग दिया जाएगा। अध्यक्ष अनुज सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा जिस आशा एवं विश्वास के साथ आपलोगो ने मुझे आशीर्वाद दिया मुझे इस लायक समझा में उस पर खड़ा उतरूँगा। इस पूरी सभा की अध्यक्षता काली सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन मुकेश राय और रंजीत सिंह ने मिलकर किया। इस महत्वपूर्ण सामाजिक समागम में जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि राजीव सिंह, राजपूत समाज के जोनल अध्यक्ष नीपू सिंह, गोपाल सिंह, सीताराम गोस्वामी, मदन मोहन राय, पप्पू सिंह, राजीव सिंह, मनोज शर्मा, पर्मिंदर सिंह, प्रभाष सिंह, कन्हैया राय, राम बालक सिंह, प्रेम तिवारी, रामाशंकर तिवारी, दिवाकर महथा और मंजीत सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने समाजहित में निरंतर जागरूकता अभियान चलाने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!