17/08/2026

Dhanbad Times

हाईवा की तेज गति ने छीन ली एक की जान, एक जख्मी, विरोध में सड़क जाम

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
210 Views

कतरास: बुधवार की शाम फुलारीटांड -डुमरा (बाघमारा) मार्ग के मांद्रा में हाइवा की तेज गति ने बाइक सवार मुराईडीह निवासी हीरा बाउरी के पुत्र राजेन्द्र बाउरी की जिंदगी छीन ली। इस घटना में उसका साथी बिक्रम कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी को क्षेत्रीय अस्पताल बाघमारा में प्राथमिक उपचार कर चिकित्सक ने धनबाद भेज दिया। बिक्रम के पैर में गम्भीर चोट है। राजेंद्र और उसका साथी बिक्रम एक ही बाईक पर सवार होकर अपने घर मुराईडीह जा रहे थे। कर्नल पब्लिक स्कूल के समीप तेज रफ्तार से आ रही कोयला ढुलाई में लगी हाईवा ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया। बरोरा थाना की पुलिस  घटना स्थल पर पहुंची। अक्रोशित लोगो ने सड़क जाम कर दिया है। पुलिस लोगों को समझा बुझाकर शव को अपने कब्जे में लेने के लिए प्रयासरत है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिक टीप पूरा करने के चक्कर में काफी तेज गति से हाइवा परिचालन किया जाता है। जिसके चलते प्राय: सड़क दुर्घटना होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!