21/08/2025

Dhanbad Times

अपराजिता की लाश को देख कराह उठी मानवता

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
54 Views

ससुराल वालों ने ह्त्या के बाद सबूत मिटाने के लिए प्लास्टिक के बोरा में डाल शव को छह किलोमीटर दूर पुल से फेक दिया था नदी में। पति सास व दो ननद न्यायिक हिरासत में, ससुर की तलाश, 

धनबाद: मधुबन थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। 38 वर्षीय बहु अपराजिता की ह्त्या कर दो दिनों तक शव को घर में छिपा कर रखा। मौका मिलते ही शव को प्लास्टिक के बोरे में डाला और दोपहिया वाहन के जरिये करीब छह किलोमीटर दूर धारकिरो के पास पुल से नदी में फेक दिया। मायके वालों का आरोप है कि यह हिनियस क्राइम कोई और नही बल्कि अपराजिता के ससुरालवालों ने की है। मामले में सबूत मिटाने की भरपुर कोशिश की है। संदेह की गुंजाइश नहीं रह जाय, इसके लिए आपराधिक योजना के तहत मधुबन थाना में उसके भाग जाने की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी गयी। जो बात मायके वालों के गले के नीचे नही उतर रही थी। मायके वालों ने संदेह जाहिर कर ससुराल के लोगों के खिलाफ अपराजिता को गायब कर देने का आरोप लगाते हुवे थाना में शिकायत पत्र देकर कारवाई की मांग किया। जिसको मधुबन पुलिस गंभीरता से लिया। अपराजिता के पति नीरज को हिरासत में लेकर मामले का खुलासा कर दिया। नीरज की स्वीकारोक्ति के आधार पुलिस उसको लेकर धारकिरो के समीप नदी पर गयी। पुलिस के सामने प्लास्टिक के बोरा से शव को निकाला गया। जिसे देख वहां मौजूद सभी की आँखें फटी रह गयी। लाश गल चुका था। मामला सिनीडीह स्थित वर्कशाप कालोनी की है। पुलिस ने आरोपी अपराजिता के पति नीरज झा, सास शोभा देवी, ननद विनीता और संगीता को गिरफ्तार कर कोर्ट ले गयी, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। इधर अपराजिता के डेढ़ साल के बच्चे को मायके वाले ले गये। थाना प्रभारी पिकु प्रसाद ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई कि अपराजिता की ह्त्या 10 दिसंबर को की गयी थी। ससुराल वालों ने 12 दिसंबर को प्लास्टिक के बोरा में शव को डाल कर नदी में फेक दिया था। अपराजिता के मायके से आये लोगों का कहना था कि ससुराल वाले उसे काफी प्रताड़ित करते थे। यहां तक कि फोन पर उसको अपनी मां से बात नही करने देते थे। कई दिनों से उसको भूखे रखा था। आरोपी ससुर काशीनाथ झा कोल कर्मी हैं। उनकी तलाश हो रही है। प्राथमिकी के छह नामजदों में एक सृष्टि भी शामिल है।  —  अपराजिता के चाचा का कथन:- बिहार के बरौनी निवासी अपराजिता के चाचा मुन्ना मिश्रा ने मीडिया को बताया कि वर्ष 2022 में आठ लाख और जेबर देकर शादी किया था। गाड़ी खरीदने के लिए पैसे की मांग करता था। साजिश के तहत ह्त्या किया है। आरोपियों को कठोर सजा दिलाने की मांग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!