21/08/2025

Dhanbad Times

संपत्ति मूलक अपराध के अनुसंधान में साक्ष्य संकलन को लेकर अनुसंधानकों को प्रशिक्षित किया गया

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
43 Views

धनबाद: संपत्ति मूलक अपराधों पर ब्रेक लगाने की दिशा में धनबाद की पुलिस ने ठोस प्रयास शुरू की है। एसएसपी एच. पी. जनर्दानन के निर्देशानुसार शुक्रवार को पुलिस केंद्र धनबाद में वरीय पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय 2 धीरेंद्र नारायण बंका व वरीय पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर सुमित कुमार के नेतृत्व में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नये कानून बीएनएस के तहत संपत्तिमूलक अपराध के अनुसंधान एवं इससे जुड़े मामले की जांच में साक्ष्य संकलन को लेकर अनुसंधानकों प्रशिक्षित किया गया। वरीय पदाधिकारियों ने अनुसन्धानकर्ताओं को कहा कि संपत्तिमूलक अपराध से जुड़े सभी मामलों का निष्पादन जल्द किया जाए। अपराध में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी शीघ्र सुनिश्चित की जाये। चोरी लूट, डकैती व अन्य संपत्ति मूलक अपराध का घटनास्थल की वीडियोग्राफी करने व वैधानिक अनुसंधान के माध्यम से साक्ष्य संकलन करने का निर्देश दिया गया। वैज्ञानिक अनुसंधान से अदालत में अभियोजन पक्ष को अभियुक्तों को सजा दिलाने में काफी मदद मिलती हैं। इसीलिए वैज्ञानिक अनुसंधान को केंद्रित करते हुए संपत्तिमूलक अपराध का अनुसन्धान करने का निर्देश दिया गया।  मालुम हो कि गुरुवार को जिला पुलिस मुख्यालय में हुई समीक्षा बैठक के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन  ने अधीनस्थ सभी पुलिस पदाधिकारियों को दो टूक शब्दों में संपत्तिमूलक अपराध की घटनाओं पर ‘ब्रेक’ लगाने का निर्देश दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!