21/08/2025

Dhanbad Times

राम राज मंदिर में शिव – पार्वती, नंदी और अन्य देवताओं की मनमोहक झलकियां

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
35 Views

धनबाद टाइम्स डेस्क: बाघमारा का प्रतिष्ठित रामराज मंदिर में महाशिव रात्रि के अवसर पर भव्य आयोजन से समूचे क्षेत्र में धार्मिक आस्था और उल्लास का वातावरण बना रहा। हजारों श्रद्धालुओं ने यहां स्थापित भगवान शिव का दर्शन कर जलाभिषेक किया और सुखमय जीवन व समृद्धि की कामना किया।
प्रभु श्रीराम – जानकी, राधा- कृष्ण व श्री गणेश व महावीर का दर्शन कर पूजा अर्चना किया। उत्सव के माहौल में शिव की भव्य झांकी निकाली गई। जिसमें भगवान शिव, माता पार्वती, नंदी और अन्य देवताओं की सुंदर झलकियां प्रस्तुत की गयी। श्रद्धालुओं के लिए यह आकर्षण का केंद्र बना रहा। पूरे मंदिर परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय रहा। धनबाद सांसद ढुलू महतो की धर्मपत्नी सावित्री देवी अपने आवास पर सभी का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्य रूप से खुशवंत देवा, बिनोद महतो, भोला नापित, लखेंद्र, राहुल, दीपक, सुजीत, बंटी व मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!