21/08/2025

Dhanbad Times

भाटडीह में दामोदर नदी तट पर चिता सजाने के दौरान दो टोला के लोगों के बीच मारपीट, दूसरे दिन टोला में हंगामा

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
109 Views

 

जहां चिता जलाने की तैयारी हो रही थी, वहीं कुछ फासले पर पड़ोस गांव के लोग स्नान कर रहे थे। उनके विरोध की अनसुनी से बात बिगड़ी, पुलिस ने दिखाई सख्ती, किया स्थिति नियंत्रित

धनबाद टाइम्स, कतरास: भाटडीह में दामोदर नदी के घाट पर शव जलाने को लेकर जमकर बवाल हुआ। शुक्रवार की शाम दो पक्ष के लोग भीड़ गए। एक तरफ चिता जलाने की व्यवस्था हो रही थी, तो दूसरे तरफ मारपीट। इस बीच महुदा सर्किल के सभी थाना और ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियन्त्रित किया। एक पक्ष कुमारडीह बाउरी टोला के लोग थे, जो 90 सुषनी देवी के शव को लेकर जलाने के लिए पहुंचे थे। दूसरे पक्ष के भाटडीह धौड़ा के लोग थे, जो स्नान का घाट बताकर वहां जलाने से विरोध कर रहे थे। इस घटना में दोनों ही पक्ष के कई लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर शांत तो कर दिया, लेकिन मारपीट की घटना से जो बदले की भावना बाउरी टोला के लोगों की मन में घर कर गया था, वह दूर नही हुआ। शनिवार प्रातः माहौल गरमा गया। कुमारडीह बाउरी टोला के ग्रामीण एकजुट होकर भाटडीह धौड़ा पहुंच गए। वहां अफरा तफरी मच गयी। प्रबुद्धजनों के सहयोग से भाटडीह ओपी एवं महुदा थाना की पुलिस वहां शांत करने में जुट गयी। इस बीच महुदा से पुलिस इंस्पेक्टर ममता कुमारी, कपुरिया, धर्माबांध एवं सोनारडीह ओपी से पुलिस बल वहां आ गयी और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने प्रभावित टोला में फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। इधर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन द्वारा निरोधात्मक कारवाई शुरू की है।

घटना का कारण:- शुक्रवार शाम कुमारडीह बाउरी टोला के लोग अनिल बाउरी की वृद्ध मां सुशनी देवी का शव जलाने के लिए दामोदर नदी के घाट पर पहुंचे थे। वहां कुछ दूरी पर भाटडीह धौड़ा की महिलाएं स्नान कर रही थी। इधर  शव को जलाने के लिए बाउरी टोला के लिए चिता सजा रहे थे। जिसे देख भाटडीह की महिलाएं वहां पर शव जलाने के लिए मना किया। उनका कहना था कि यहां ग्रामीण स्नान करते हैं। शव को कुछ दूर ले जाकर जलाएं। लेकिन महिला ओं की बात वे नहीं सुने। इसकी जानकारी मिलते ही भाटडीह धौड़ा से काफी संख्या में लोग घाट पर पहुंचे। दोनों पक्षों में बाता बाती होते होते मारपीट शुरू हो गयी। मारपीट की घटना में दर्जनों लोग घायल बताये जा रहे है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि किसी पक्ष से लिखित शिकायत नही मिली है। स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!