21/08/2025

Dhanbad Times

तोपचांची के पाथलचपड़ा गांव में बाहा पर्व: आदिवासी समाज ने संजोई अपनी सांस्कृतिक धरोहर

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
64 Views

धनबाद टाइम्स डेस्क: आदिवासी स माज के द्वारा परंपरागत व सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत करते हुए तोपचांची के पथलचपड़ा गांव में बाहा पर्व का भव्य आयोजन किया गया। इस पर्व ने क्षेत्र में न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया, बल्कि सामुदायिक एकता का भी संदेश दिया। समारोह में आदिवासी समाज की लोक परंपराओं को प्रस्तुत किया गया। मांदर की गूंज और पारंपरिक नृत्यों ने माहौल को रंगीन और ऊर्जावान बना दिया। स्थानीय विधायक मथुरा महतो ने इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की और आदिवासी समाज के साथ मांदर बजाकर एकजुटता प्रकट  किया। विधायक ने कहा कि यह पर्व आदिवासी समाज का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे प्रकृति के प्रति श्रद्धा और आभार व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। इस पर्व के माध्यम से प्रकृति के साथ मानव जीवन के गहरे संबंध और संतुलन को बनाए रखने का संदेश दिया जाता है। यह पर्व फूलों की पूजा से जुड़ा हुआ है, जो नवजीवन और उर्वरता का प्रतीक है।विधायक ने कहा कि आदिवासी संस्कृति और परंपराएं हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। इन्हें संरक्षित और प्रोत्साहित करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने समाज के विकास और एकजुटता के लिए अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई। पर्व की शुरुआत सुबह जाहेर थान में पारंपरिक पूजा से हुई। ग्रामीणों ने जाहेर थान में मरांग बुरु (मुख्य देवता) से अच्छी फसल, समृद्धि और बीमारियों से रक्षा की कामना किया।

ये थे मौजूद–
समाज के अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा, सचिव ज्योति लाल बेसरा, विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, समाजसेवी इंजीनियर के के तिवारी, सुरेश बढ़ई, विकास तिवारी, झामुमो नेता बसंत महतो, विनय तिवारी, हरिचरण निराला समेत कई मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!