17/08/2026

Dhanbad Times

आदिवासी समुदाय के नयी पीढ़ी को अपनी प्राचीन सभ्यता संस्कृति एवं रूढ़िवादी परम्परा को जागृत रखने की है जरूरत : रतिलाल टूडू

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
207 Views


धनबाद: तोपचांची के पाथल गांव ( सिंहदहा) में आदिवासी समुदाय द्वारा आयोजित बाहा महोत्सव में झामुमों के वरीय नेता रतिलाल टूडू शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज की नई पीढ़ी अपनी सभ्यता संस्कृति को जीवन्त रखने के वजाय दूसरे समुदाय के संस्कृति का अनुसरण करने लगे हैं । इससे आदिवासी समुदाय की पहचान प्रभावित हो रही है। हम प्रकृति के पूजक हैं। हमने ही दुनिया को प्रकृति को संरक्षित करना सिखाया है। नई पीढ़ी को अपनी प्राचीन सभ्यता संस्कृति एवं रूढ़िवादी परम्परा को जागृत रखना होगा। आयोजकों ने रतिलाल टूडू को अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। महिलाओं ने परम्परागत वस्त्र धारण कर नगाड़ों व मांदर की थाप पर संथाली लोकसंगीत व लोकनृत्य करते हुए बाहा महोत्सव मनाया। इस मौके समाजसेवी तथा कई गणमान्य जनों के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्र के वासियों की मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!