23/11/2025

Dhanbad Times

झामुमो के केंद्रीय महासचिव ने जारी की बाघमारा प्रखण्ड समिति के पदाधिकारियों की सूची, सालदहा में हुआ स्वागत

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
116 Views

धनबाद: झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने झामुमो के बाघमारा प्रखंड समिति के पुनर्गठन संबंधी पत्र जारी किया है। नयी कमेटी में झामुमो के पुराने कार्यकर्ता धीरेन रवानी को बाघमारा प्रखंड का अध्यक्ष बनाया गया है। मनसा राम मुर्मू को प्रखंड सचिव बनाया गया है। जबकि अर्जुन भूईयाँ, सुरेश महतो, मो. आजाद अंसारी, रंजीत महतो, वासुकीनाथ त्रिगुनाईत को उपाध्यक्ष बनाया गया है। कमेटी में सह सचिव राजु कुमार शर्मा, विजय महतो, टेकलाल गोप, सज्जाद अंसारी, सीताराम तुरी को बनाया गया है। संगठन सचिव उत्तम कुमार महतो, विजय कुमार महतो एहशान अंसारी तथा कोषाध्यक्ष पंकज कुमार दिनकर को बनाया गया है। इधर सालदहा में झामुमो के वरीय नेता रतिलाल टुडू ने नव गठित प्रखण्ड समिति के अध्यक्ष धीरेन रवानी,सचिव
मनसा राम मुर्मू को पुष्प गुच्छ भेंट कर ढेर सारी शुभकामनाएं दिया। कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो दायित्व आपको दिया है, उसे निष्ठापूर्वक  निर्वाह करें। इस मौके पर टुंडी विधायक प्रतिनिधि बिरजू सोरेन, सोनोत संथाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष सनातन सोरेन, विकास रवानी, लखन लाल टूडू, महाबीर हँसदा, दिलीप हेम्ब्रम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!