21/08/2025

Dhanbad Times

तेतुलमारी में सरेआम अपराधियों ने ग्राहक सेवा केन्द्र से एक लाख रूप‌ए लूटा, पुलिस की सक्रियता पर उठे सवाल, हाल में आक्रोशित ग्रामीणों ने अवैध कोयला लदी बोलेरो में लगाई थी आग

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
54 Views

धनबाद: कोयला तस्करी के खिलाफ हाल में तेतुलमारी के तेतुलिया टांड में ग्रामीणों ने अवैध कोयले से लदी बोलेरो में आग लगा दी थी। अब सोमवार को अपराधियों ने दिन दहाड़े शक्ति चौक के समीप बैंक आफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र में हथियार के बल पर एक लाख से अधिक नगदी जमा राशि लूट लिया। शक्ति चौक जैसे संवेदनशील जगह पर हुई यह घटना पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठाता है। ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक राजीव मंडल को हथियार का भय दिखाकर करीब एक लाख रूप‌ए लूट कर अपराधी भाग निकले। तेतुलमारी पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क के बगल में लगे कई जगहों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच पड़ताल किया। संचालक ने बताया कि दोपहर करीब पौने दो बजे दो बाइक पर सवार होकर चार व्यक्ति आए, तीन व्यक्ति अपने मुंह में गमछा और मास्क लगाए हुए था। एक व्यक्ति सडक के किनारे अपनी पल्सर बाइक स्टार्ट कर रखा था, तीन व्यक्ति केन्द्र के अंदर आते ही दो व्यक्ति ने मेरे सिर पर पिस्तौल तान दिया। वह कुछ बोल पाता कि उससे पहले एक अपराधी ने गल्ला में रखा करीब एक लाख रूपया लेकर निकाल लिया। अपराधियों ने धमकी देते हुए कहा कि शोर मचाया तो जान मार देंगे और शटर नीचे गिरा दिया, शटर खोलकर जैसे ही मै बाहर निकाला तब तक दोनों बाइक पर सवार होकर चारों अपराधी कांको की ओर भाग निकले। घटना के बाद तेतुलमारी थाना की पुलिस को जानकारी दिया। बता दें इस मामले में पुलिस को अभी तक सुराग नही मिल पाया है।

———————————————– घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पडताल किया, क‌ई सीसीटीवी कैमरा का फुटेज भी देखा गया, अपराधी शीघ्र पकड़े जाएंगे
सत्येन्द्र यादव, थानेदार, तेतुलमारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!