18/08/2026

Dhanbad Times

डिफेंस सेक्टर के लिए युवाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षित कर रहा ग्रामीण फिजिकल सेंटर, सांसद ढुलू महतो ने सराहा

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
219 Views

धनबाद: शनिवार को सांसद ढुलु महतो कपुरिया के फुटबॉल मैदान पहुंचे। वहां पर ग्रामीण फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर द्वारा युवाओं को डिफेंस सेक्टर में जाने नि:शुल्क तैयारी कराए से वाकिफ हुए। उन्होनें सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवक युवतियों से मिलकर  उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने युवाओं से कहा कि ईमानदारी पूर्वक मेहनत करें, मंजिल आपके कदम चूमेगी। उन्होंने सेंटर के संचालन में हर प्रकार की सहयोग करने का आश्वासन दिया।‌ बता दें कि इनके प्रशिक्षक रंजीत दसौंधी टाटा स्टील के पूर्व खिलाड़ी है और सेवानिवृत होने के पश्चात ग्रामीण बच्चो को डिफेंस सेक्टर में जाने के लिए प्रेरित करते है। इसको लेकर उन्होने गांव गांव घुमकर युवक युवतियों को प्रशिक्षित करने का बीड़ा उठाया है।‌ प्रशिक्षक रंजीत दसौंधी ने बताया कि सेंटर से प्रशिक्षण प्राप्त 50 से ज्यादा युवक-युवतियों का चयन डिफेंस सेक्टर व पुलिस विभाग में हुआ है, जो देश के विभिन्न कोने कोने में पदस्थापित है। बच्चों को निःशुल्क प्रशिक्षण देता हुँ और सहयोग करता हुँ। मौके पर विधायक प्रतिनिधि सोनु श्रीवास्तव, पंसस संजय भट्ट, जितेश रजवार सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!