18/08/2026

Dhanbad Times

चंद्रवंशी समाज ने विवाह भवन बनाने, संचालन के ट्रस्ट का पंजीकृत कराने का लिया निर्णय

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
193 Views

धनबाद: चंद्रवंशी समाज की बैठक तारगा स्थित लालबाबु रवानी के दुकान परिसर में हुई। जिसमें समाज का विकास एवं आगे के कार्यक्रमों पर चर्चाएं हुई। वक्ताओं ने कहा कि बाघमारा में चंद्रवंशी रवानी समाज बहुसंख्यक होने के बाद भी समाज का पूर्ण विकास नहीं हो पाया है। समाज के नाम से विवाह भवन बनाने, विवाह भवन संचालन के ट्रस्ट का पंजीकृत कराने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता दिलीप रवानी ने किया। इसके पश्चात समाज के सभी लोग सांसद ढुल्लु महतो के आवास पहुंचे। उनसे मिलकर समाज की ओर से विवाह भवन बनाने का मांग पत्र सौपा। सांसद ढुलु महतो ने समाज के विकास के लिए हर कार्य में सहयोग करने का अश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन शंकर रवानी ने किया।   लालबाबू रवानी, मथुरा प्रसाद रवानी, भीम रवानी, प्रदीप रवानी, कैलाश रवानी,प्रबिंद रवानी, महानन्द रवानी, रंगलाल रवानी, महेश्वर रवानी, रामचंद्र रवानी, सुफल रवानी, संतोष रवानी के अलावे समाज के दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!