18/08/2026

Dhanbad Times

स.शि.वि.मंदिर बाघमारा में देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के उपलक्ष्य में 23 मई 2025 को संध्या मातृ सम्मेलन

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
210 Views

धनबाद: स.शि.वि.मंदिर बाघमारा में देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के उपलक्ष्य में 23 मई 2025 को संध्या 5:00 बजे से मातृ सम्मेलन आयोजित किया गया है। इस निमित्त सोमवार को विद्यालय में मातृ भारती के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें मातृ भारती की संयोजिका श्रीमती माॅमी सरकार , सह संयोजिका विभा कुमारी तथा सदस्या ज्योत्सना देवी, सुमन साव, संगीता कुमारी, मीरा वर्णवाल, काजल ठक्कर आदि अनेक मातृ शक्ति सम्मिलित हुई। विद्यालय प्रबंधकारिणी के सचिव विनय कुमार पाण्डेय व प्राचार्य संतोष कुमार झा उपस्थित रहे। प्राचार्य ने मातृ शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि बैठक का उद्देश्य मातृ सम्मेलन के कार्यक्रम को सफल बनाना है और इसमें सभी मातृ शक्ति का सहयोग अपेक्षित है। बैठक को सफल बनाने में विद्यालय की सभी महिला आचार्यों का सहयोग रहा। बैठक का समापन शांति मंत्र के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!