21/08/2025

Dhanbad Times

बरोरा में सिविल कांट्रेक्टर के आवास से नगदी और जेबरात की चोरी, किरायेदार के आवास को भी बनाया निशाना

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
44 Views

आवास में किसी के नहीं रहने की मौके का चोरों ने उठाया फायदा, लोकल लिंक के पकड़े जाने से चोर होंगे बेनकाब

बाघमारा: बरोरा थाना अंतर्गत शास्त्री नगर ( जमुआटांड ) निवासी सिविल कांट्रेक्टर सुरेन्द्र झा के घर में चोरों ने नगदी जेबरात समेत करीब तीन लाख रुपए की संपत्ति पर हाथ साफ किया। चोरों ने किरायेदार के आवास को भी निशाना बनाया। दरअसल दोनों आवास बन्द था। इसकी भनक चोरों को लग गयी थी। इत्मिनान से चोरों ने कांट्रेक्टर और किरायेदार के आवास में चोरी की योजना को अंजाम दिया। बरोरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जाँच की। चोरी की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसके फुटेज को भी पुलिस खंगाला। भुक्तभोगी सुरेन्द्र कुमार झा ने बताया कि घटना के समय हमलोग अस्पताल में थे। सुबह जब अस्पताल से आये तब घटना की जानकारी हुई। इसके बाद अपने परिजन और पुलिस को सुचना दिये। उन्होंने बताया कि एक लाख के जेवरात और 70 हजार नगद चोरी हुई है, और देखा जा रहा है क्या क्या सामान और कितना नगदी की चोरी हुई है। चोरी कि घटना सीसीटीवी में कैद तो हुई है, लेकिन चोरों द्वारा कैमरे पर गमछा डाला दिया गया है। जिसके कारण कुछ अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। फुटेज में कुल तीन चोर नजर आ रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!