18/08/2026

Dhanbad Times

आपरेशन सतर्क: आर.पी. एफ. ने तेतुलमारी स्टेशन पर अंग्रेजी शराब से भरे दो बैग के साथ एक व्यक्ति को पकडा, बिहार जाने के लिए वाराणसी मेमू ट्रेन पर सवार होने आया था तेतुलमारी स्टेशन

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
223 Views

धनबाद : रेलवे सुरक्षा बल के प्रधान आरक्षी सेतु कुमार सिंह एवं आरक्षी संजीव कुमार ने तेतुलमारी स्टेशन मे गश्ती के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर दो पर गाड़ी संख्या 13553 (वाराणसी मेमू एक्सप्रेस) में एक संदिग्ध व्यक्ति को दो बैगों के साथ पकडा। तलाशी के दौरान बैग में अंग्रेजी शराब से भरी बोतलें थी। जिसे जप्त कर उक्त व्यक्ति से पूछताछ किया, तो उसने अपना नाम रंजीत कुमार हरिजन कालोनी, लोयाबाद का रहनेवाला बताया। उसने बताया कि इसमें व्हिष्की है। काला लाल रंग के अमेरिकन टुरिस्टर बैग से 13 बोतल रॉयल स्टैग व्हिस्की और एक काले रंग के एचपी बैग में 29 बोतल रॉयल स्टैग व्हिस्की, कुल 42 बोतलें (प्रत्येक 375 मिलीलीटर का पाया गया। जिसका मूल्य करीब सोलह हजार रूप‌ए बताई ग‌ई। सभी बोतलों पर फोर सेल झारखंड ओनली लिखा हुआ था। मांगे जाने पर वह शराब का कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि अधिक लाभ कमाने के लिए वह तेतुलमारी से अंग्रेजी शराब खरीदकर बिहार में जरूरतमंदों को ऊंचे दामों पर बेच कर पैसा कमाता हुं। उक्त पकड़े गए व्यक्ति एवं बरामद अंग्रेजी शराब को लेकर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट धनबाद ले गए। जहां से अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए जब्त अंग्रेजी शराब व गिरफ़्तार अभियुक्त को उत्पाद विभाग, धनबाद को सुपुर्द किये जाने की बात सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!