23/11/2025

Dhanbad Times

अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई से लेकर कोयला मजदूरों के हक और अधिकार के लिए संघर्षशील रहे स्व. वी. पी. सिन्हा

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
168 Views

धनबाद: कोयलांचल के बेताज बादशाह रहे स्व. वी. पी. सिन्हा की 105 वीं जयंति पर शतशत नमन। देश की आजादी की लड़ाई से लेकर कोयला मजदूरों की हक और अधिकार दिला ने में उनके संघर्ष को भुलाया नही जा सकता है। कोयलांचल के पत्रकारिता जगत के गुरु स्व. ब्रह्मदेव सिंह शर्मा ने अपनी पुस्तक धनबाद का अतीत बर्तमान और भविष्य में स्वतंत्रता संग्राम का विस्तृत रूप से जिक्र किया है। जिसमें लिखा है कि अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई के दौरान 9 अगस्त1942 को कतरास में स्व. वी. पी.सिन्हा और स्व. रामानंद खेतान के ओजस्वी भाषण का परिणाम था कि दूसरे दिन और कतरास थाना चौक पर विशाल सभा हुई थी। स्व. खेतान ने थाना पर तिरंगा झंडा फहराया था। जिसके चलते गोरी शासन ने दोनों सेनानी को हवालात में डाल दिया था। बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी बेताज बादशाह के बुलंदियों की कहानी आज भी व्हाइट हाउस बयां कर रही है। उनकी बात पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी भी मानती थी। पूरे कोयलांचल की धुरी जहां एक जगह जाकर सिमटता था। आज ऐसे चर्चित स्वर्गीय बीपी सिन्हा की जयंती है। 1978 में हत्या के बाद सिन्हा की राजनीति हासिल करने के लिए उनके परिवार के सदस्य प्रयासरत हैं। 1989 में सिन्हा के पुत्र राजनीति प्रसाद सिन्हा ने धनबाद से लोकसभा का चुनाव लड़ा। लेकिन सफलता नहीं मिली। राजनीति प्रसाद सिन्हा के पुत्र वैभव सिन्हा कांग्रेस से जुड़कर धनबाद की राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। मजेदार बात यह है कि स्वर्गीय बीपी सिन्हा के नाम पर कई मजदूर नेता की किस्मत चमक गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!