18/08/2026

Dhanbad Times

मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान: धनबाद पुलिस ने दो किलोग्राम गांजा के साथ कारोबारी को गिरफ्तार किया

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
164 Views

 

धनबाद:  एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश के आलोक में नौशाद आलम पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में गठित टीम ने संजीत साव, पिता-बाबुलाल साव, सा०-धोबी मुहल्ला चिरागोड़ा प्रोफेसर कॉलोनी, गली नं0-3 थाना व जिला धनबाद के किराना दुकान में छापामारी कर एक – एक किलो का दो गांजा का पैकेट ( 02 किग्रा०) बरामद किया। अवैध गांजा रखने के आरोप में संजीत साव को गिरफ्तार किया गया। इसके पूर्व में विधान सभा चुनाव-2024 के दौरान भी गांजा के साथ पकड़ा गया था। छापामारी दल में पु.अ.नि. सुजीत कुमार सिंह, पु. अ. नि. मुकेश हेम्ब्रम, पु.अ.नि. संगीता कमारी रजवार शामिल थे। बता दें वरीय पुलिस अधीक्षक को गोपनीय सूचना मिली थी कि संजित साव चिरागोड़ा प्रोफेसर कॉलोनी स्थित अपने किराना के दुकान में पुनः गांजा बेचने का काम शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!