18/08/2026

Dhanbad Times

कतरास में माँ कामाख्या चंडी महायज्ञ का भव्य आयोजन 26 जून से, सनातनी एकता का प्रतीक बनेगा, धार्मिक भावना को देगा मजबूती

एप से शेयर हेतु अंतिम बटन से लिंक कॉपी करे
162 Views

धनबाद: कतरास के पंचगढ़ी बाजार में केशलपुर रोड स्थित श्री दुर्गा पूजा मैदान में माँ कामाख्या चंडी महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। 26 जून से 4 जुलाई तक आयोजित धार्मिक अनुष्ठान की विस्तृत जानकारी देते हुवे आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह सनातनी एकता को मजबूती प्रदान करेगा एवं समाज में एकता, सद्भावना को प्रदर्शित करेगा। श्रद्धालु एवं भक्तों के लिए आकर्षक और ज्ञानवर्धक होंगी। पंडित राजू भैया ने बताया कि पहले दिन 26 जून को नर्मदेश्वर मंदिर से सूर्यमंदिर होते हुए केशलपुर दुर्गापूजा मंडप तक जल यात्रा सह शोभायात्रा निकाली जाएगी। दूसरे दिन 27 जून को वेदी पूजन, चंडी पाठ व हवन, 28 जून से नित्य पूजन, पाठ, हवन एवं 1 जुलाई को माँ कामाख्या देवी सहस्त्र नाम पूजन 2 जुलाई को शिव सहस्त्र नाम पूजन। 4 जुलाई को कन्या पूजन और महाभंडारा होगा। समिति के पदाधिकारियों ने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अनुष्ठान धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। पत्रकार वार्ता में पंडित राजू भैया, पंडित पवन पाठक, मुकेश केशरी, संजय केशरी, भरत शर्मा, पप्पू साव, बबलू सिंह, राजन सेठ, प्रिंस गुप्ता, संजय गुप्ता, अमित गुप्ता, संजू गुप्ता, नीरज गुप्ता, मोहित शर्मा, रोहित शर्मा, दीपक शर्मा आदि थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!